SINGRAULI NEWS - BHARAT KI AWAAZ - भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सिंगरौली में जला धीरज साहू का पुतला इनकम टैक्स के छापे में इनके ठिकानों से मिले है करोड़ों के कैश।
BHARAT KI AWAAZ// इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने ओडिशा और झारखंड में कई जगहों पर छापेमारी कर कांग्रेस के एक नेता के यहां से 300 करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद किया है.
शुक्रवार को इनकम टैक्स विभाग ने झारखंड से कांग्रेस के राज्य सभा सांसद धीरज साहू से जुड़े ओडिशा और झारखंड में कई ठिकानों में छापेमारी की थी.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार ये कैश ओडिशा और झारखंड में उनके घर से बरामद हुआ है.
अधिकारियों के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने कहा है कि विभाग ने लगातार तीन दिन छापेमारी की. इस दौरान 300 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं जिनका कोई हिसाब नहीं है.
जिसके बाद मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू का पुतला दहन करने का प्रदेश नेतृत्व ने आह्वान किया था जिसके बाद सिंगरौली जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता के दिशा निर्देशन में जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी मंडल जयंत के अध्यक्ष संदीप झा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह परमार के नेतृत्व में बैढ़न के अंबेडकर चौक पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया।इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला सिंगरौली के उपाध्यक्ष राजेश तिवारी,जिला कार्यालय मंत्री के. के कुशवाहा,जयंत मंडल के अध्यक्ष संदीप झा, मंडल महामंत्री जितेंद्र दुबे, भाजपा युवा मोर्चा सिंगरौली के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह परमार सहित युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब चैनल के लिंक पर क्लिक करें।
https://youtu.be/1OBb90pd_UQ?si=tXkVwiJTsdbcVzxv
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें