SINGRAULI NEWS :- जयंत मंडल में सुशासन एवं वीर बालक दिवस के कार्यक्रम की तैयारी बैठक कल।

 


SINGRAULI NEWS  :- जयंत मंडल में सुशासन एवं वीर बालक दिवस के कार्यक्रम की तैयारी बैठक कल।

 

भारत की आवाज़//सिंगरौली//जयंत// आगामी 25 सितंबर एवं  26 सितंबर को दो बड़े कार्यक्रमों को लेकर के भाजपा मंडल जयंत की बैठक कल मंडल कार्यालय में होगी।  

 

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एवं जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन निर्देशन में आगामी 25 एवं 26 सितंबर को क्रमशः सुशासन दिवस एवं वीर बालक दिवस मनाया जाएगा जिसके तैयारी को लेकर जयंत मंडल कार्यालय पर कल बैठक होगी।  

 

भारतीय जनता पार्टी अखिल भारतीय स्तर पर सुशासन दिवस मनाती है 25 सितंबर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय  अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती है।  

 

और इस दिन को भारतीय जनता पार्टी सुशासन दिवस के रूप में मनाती है इसी प्रकार अगले 26 सितंबर को संपूर्ण भाजपा वीर बालक दिवस मनाएगी 26 सितंबर को सिखों के दसवें धर्मगुरु गुरु गोविंद सिंह साहिबजादों जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान की स्मृति में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्रीय दिवस घोषित किया है। 

 

 जिसे वीर बालक दिवस का नाम दिया गया है उसे पूरा देश मनाएगा।

टिप्पणियाँ