NCL NEWS : - एन सी एल ब्लॉक बी क्षेत्र में आधा सैकड़ा से अधिक श्रमिकों ने बी एम एस की सदस्यता की ग्रहण।

 


NCL NEWS : - एन सी एल ब्लॉक बी क्षेत्र में आधा सैकड़ा से अधिक श्रमिकों ने बी एम एस की सदस्यता की ग्रहण।


भारत की आवाज़ सिंगरौली : - भारतीय कोयला खदान श्रमिक संघ सिंगरौली के अध्यक्ष राजेश पटेल द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए जानकारी दी गई हैं कि HMS ब्लॉक बी शाखा के पूर्व सचिव अभिषेक सिंह एवं उनकी सहयोगी टीम के संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के आधे सैकड़ा से अधिक

 
श्रमिकों ने संगठन कार्यालय पहुंचकर बी एम एस की सदस्यता ग्रहण की।

भारतीय कोयला खदान श्रमिक संघ सिंगरौली शाखा ब्लॉक बी में मकर संक्रांति और भारतीय मजदूर संघ 70 वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित कर खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया था।

 

जिसमें मुख्य रूप से अखिल भारतीय मजदूर संघ के कार्य समिति सदस्य बहन संध्या मिश्रा सीधी सिंगरौली विभाग प्रमुख रमन चौकीकार बीएमएस जिला अध्यक्ष लखपति साकेत भारतीय कोयला खदान श्रमिक संघ के अध्यक्ष राजेश पटेल महामंत्री श्यामधर दुबे संयुक्त महामंत्री नीतीश कुमार भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ बीना के अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे जयंत क्षेत्र के अध्यक्ष अंकित सिंह चौहान सचिव रवि चतुर्वेदी झींगुरदा क्षेत्र के सचिव सुरेश यादव जनपद सदस्य राजेश प्रताप सिंह (राजू सिंह) नोडिया सरपंच हेमलाल कोल गोरबी व्यापारी मंडल के अध्यक्ष श्रवण पाठक ब्लॉक भी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक कुमार सचिव बुधनलाल जेसीसी मेंबर प्रदीप सिंह वैश्य सेफ्टी मेंबर गेंदालाल पटेल शोभ नाथ गुप्ता स्पोर्ट  मेंबर जयशंकर सोनी राहुल गुप्ता की गरिमामय उपस्थिति में भारतीय मजदूर संघ का कार्यकर्ता मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

टिप्पणियाँ